Khesari Lal Big Boss 13 : खेसारी लाल यादव के लुक बदलने पर घर वालों ने कुछ ऐसे किया परेशान,पढ़ें रिपोर्ट

0
892

Khesari Lal Big Boss 13 : खेसारी लाल यादव के लुक बदलने पर घर वालों ने कुछ ऐसे किया परेशान,पढ़ें रिपोर्ट

सलमान खान के शो Big Boss 13 को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। घर में जबसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है तबसे दर्शकों को गेम देखने में काफी मज़ा आ रहा है। बिग बॉस में खेसारी लाल यादव ने एंटरटेनमेंट का डोज बरकरार रखा है जिससे शो में काफी मज़ा आने लगा है।

Khesari Lal Big Boss 13

यह भी पढ़ें ”जौनसारी छोरिये ”के बाद एक बार फिर से चर्चाओं में आयी गुंजन ठाकुर,पढ़ें रिपोर्ट

बिग बॉस में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने धमाका मचा दिया है। खेसारी शो में खूब मस्ती करते रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी ने नया लुक लिया है। खेसारी को ये लुक देखकर फैन्स से लेकर घरवाले तक सभी चौंक गए। हिमांशी खुराना, सिद्धार्थ शुक्ला, हिन्दुस्तान भाऊ ने खेसारी के इस लुक के खूब मजे लिए। खेसारी ने हालांकि सभी को ऐसा करने से मना किया, लेकिन फिर सभी मिलकर उन्हें छेड़ते हैं। वहीं हिमांशी तो उनसे मजाक में फ्लर्ट करने भी लगती हैं।

Khesari Lal Big Boss 13

यह भी पढ़ें सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अग्नि – 2 का परीक्षण ,पढ़ें रिपोर्ट

बता दें कि खेसारी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में खेसारी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ दिनों पहले सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें कहा था कि वो स्लो खेल रहे हैं, लेकिन अब खेसारी पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं।

खेसारी का पॉपुलर भोजपुरी सॉन्ग ठीक है का नया वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया है। खेसारी के गानों का क्रेज इस गाने के व्यूज से पता चल रहा है।

यह भी देखें :- आकांक्षा रमोला व साहब सिंह रमोला लाइव इंटरव्यू